फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including Kashmir Baramulla s bride Sana and spread of corona infection is increasing in Srinagar

जम्मू-कश्मीर: दुल्हन के इस अंदाज ने बटोरी सुर्खियां, श्रीनगर में बढ़ रहा संक्रमण का प्रसार समेत पांच बड़ी खबरें

Thu, 26 Aug 2021 05:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 26 Aug 2021 05:37 PM IST
सार

कश्मीर से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो महिलाओं को कट्टरता की बेड़ियों में जकड़ने वालों के मुंह पर तमाचा हैं। श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों में दैनिक आधार पर ये मामले दोगुने हो गए हैं। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को एनआईटी श्रीनगर के 700 बिस्तरों वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी। सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने लद्दाख के बच्चों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग शुरू की है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
jammu and kashmir news including Kashmir Baramulla s bride Sana and spread of corona infection is increasing in Srinagar
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो महिलाओं को कट्टरता की बेड़ियों में जकड़ने वालों के मुंह पर तमाचा हैं। बारामुला में हुई एक शादी का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दुल्हन अपने पति के साथ अनूठे अंदाज में ससुराल पहुंची। वीडियो के वायरल होने और सुर्खियां बटोरने के पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि कश्मीर एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। मुस्लिम समुदाय में जहां महिलाओं को पर्दा करने पर जोर दिया जाता है, वहीं एक पत्नी का अपने पति को विदाई वाली गाड़ी में बैठाकर ससुराल ले जाना, अपने आप में एक नई बात है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


कोरोना पकड़ रहा रफ्तार: श्रीनगर में बढ़ रहा संक्रमण का प्रसार, 18 से अधिक आयु वर्ग में 63 फीसदी टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों में दैनिक आधार पर ये मामले दोगुने हो गए हैं। यहां बुधवार लगातार दूसरे दिन 51 नए संक्रमित मामले मिले। यह सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं, जिससे अंदेशा है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल ने एनआईटी श्रीनगर के 700 बेड वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को एनआईटी श्रीनगर के 700 बिस्तरों वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश के उत्तरी राज्यों में प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक के स्थायी परिसर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाएगी। हम जम्मू-कश्मीर को कौशल राजधानी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर: सेना ने शुरू की लद्दाख के बच्चों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग
सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने लद्दाख के बच्चों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग शुरू की है। सेना यहां के बच्चों को आईआईटी-नीट की तैयारियां कराएगी। इसके लिए 34 लड़कियों सहित 55 छात्रों का चयन राष्ट्रीय अखंडता और शैक्षिक विकास संगठन (एनआईईडीओ) द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग इलाके में गश्त के दौरान हुआ बेहोश हुए जवान की मौत
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में गश्त के दौरान एक जवान बेहोश हो जाने के बाद उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान झारखंड निवासी मनोहर कुंकल के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि सेना का एक गश्ती दल का ब्रारीमार्ग से दुमैल जा रहा था, तभी दल का जवान बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed