{"_id":"61486c298ebc3ebd877021ab","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-ceasefire-violation-and-foreign-terrorists-in-kashmir-weather-and-tawi-river-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: कश्मीर में सक्रिय हैं करीब 70 विदेशी आतंकी, तवी रिवर फ्रंट का काम पकड़ेगा रफ्तार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: कश्मीर में सक्रिय हैं करीब 70 विदेशी आतंकी, तवी रिवर फ्रंट का काम पकड़ेगा रफ्तार...
Mon, 20 Sep 2021 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:45 PM IST
सार
भारतीय सेना ने सोमवार को कश्मीर घाटी में आतंकवाद और सीजफायर को लेकर जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने बताया कि इस वर्ष समझौते के बाद से संघर्षविराम उल्लंघन की कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि घाटी में अभी करीब 70 विदेशी आतंकी मौजूद हैं। उधर, अहमादाबाद की सावरमती नदी की तर्ज पर जम्मू में बनने वाले तवी रिवर फ्रंट का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने सोमवार को कश्मीर घाटी में आतंकवाद और सीजफायर को लेकर जानकारी दी। जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग)-15 कोर, लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने बताया कि इस वर्ष समझौते के बाद से संघर्षविराम उल्लंघन की कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि घाटी में अभी करीब 70 विदेशी आतंकी मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
तवी रिवर फ्रंट का काम पकड़ेगा रफ्तार: नदी के बीच में बनेगी कृत्रिम झील, दोनों ओर होंगे होटल-रेस्टोरेंट
अहमादाबाद की सावरमती नदी की तर्ज पर जम्मू में बनने वाले तवी रिवर फ्रंट का काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। इस काम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में आने के कारण अब राशि स्वीकृत हो गई है। नगर निगम इस पर अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें नामी कंपनी को काम दिया जाएगा और फ्रंट का निर्माण होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर: दोनों संभागों में फिर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
जम्मू कश्मीर में मौसम के फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20 से 22 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली गरजेगी। मौसम साफ रहने से कश्मीर के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर तले जाने से तपिश का अहसास हो रहा है। जबकि जम्मू संभाग में भी उमस हावी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सूने घर में सेंध: ताले तोड़ सामान ही नहीं पत्थर भी चोरी कर ले गए शातिर, घर की मालकिन ने कही ये बात
जम्मू संभाग में डोडा जिले के ठाठरी पुलिस थाने के अंतर्गत गांव बोलियां चिराला में शनिवार रात एक सूने घर में सेंधमारी कर चोरों ने सामान के साथ पत्थर भी पार कर दिए। शातिरों ने गोशाला में बंधे पशु भी छोड़ दिए। घर की मालकिन सुषमा देवी ने बताया कि जब वह रविवार सुबह बेटे के साथ जानवरों को चारा डालने पहुंची तो दूसरे घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान गायब था। नया मकान बनाने के लिए जमा किए पत्थर भी चोरी हो चुके थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना का एक जवान शहीद, डीआईजी ने कही ये बात, जांच में जुटे अधिकारी
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में लोलाब इलाके में सोमवार दोपहर सेना का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने बताया कि शहीद जवान रोड ओपनिंग पार्टी(आरओपी) का हिस्सा था। हालांकि अधिकारियों ने इसे आतंकी हमले के रूप में खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें