फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news in hindi, Katra Banihal railway line will be completed by December 2024

जम्मू-कश्मीरः दिसंबर 2024 तक पूरा होगा कटड़ा-बनिहाल रेल लाइन का काम

Fri, 14 Aug 2020 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir news in hindi, Katra Banihal railway line will be completed by December 2024
Katra Banihal railway line - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और सामरिक, सुरक्षा के हिसाब से महत्वपूर्ण उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के कटड़ा-बनिहाल सेक्शन का काम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। इस परियोजना का काम पूरा होने के बाद कश्मीर घाटी देश से रेल नेटवर्क के माध्यम से जुड़ जाएगी। कटड़ा-बनिहाल सेक्शन पर वर्तमान में बचे 111 किमी में काम चल रहा है। यह जानकारी परियोेजना के सीईओ विजय शर्मा ने फिरोजपुर मंडल द्वारा आयोजित वेब प्रेस कांफ्रेंस में दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आतंकी हमले में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर के दो लाल, अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम
विज्ञापन


उधमपुर से कटड़ा और बनिहाल से काजीकुंड और काजीकुंड से बारामुला रेल लाइन की लंबाई 161 किमी है, जिसका काम पूरा हो चुका है और बीच में कटड़ा से बनिहाल तक 111 किमी लंबाई पर काम चल रहा है, जो दिसंबर 2024 में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शर्मा ने कहा कि 111 किमी का बचा काम काफी कठिन है, इसी सेक्शन पर चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे का पूल भी बन रहा है। इस 111 किमी लंबाई में 97 किमी तक के टनल हैं, जबकि सात किमी पुलों की लंबाई है। इस पूरे सेक्शन में सिर्फ सात किमी का काम जमीन पर किया है, जबकि परियोजना के अधिकांश कार्य टनल और पूल के रूप में हैं।

यह भी पढ़ेंः घाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, हेलिकॉप्टर-ड्रोन से होगी निगरानी, देखें तस्वीरें

फिरोजपुर मंडल में ई-ऑफिस की मदद से हो रहा काम
डीआरएम फिरोजपुर मंडल राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के दौरान फिरोजपुर मंडल में ई-ऑफिस के माध्यम से घर से ही काम हो रहा है। इसमें मंडल अधिकारी, कर्मचारी डिजिटल प्लेटफार्म पर दूरस्थ रूप से अपने सभी मैनुअल फाइल कार्य को भौतिक उपस्थिति के बिना सुचारू रूप से संभालने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इसके साथ मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर क्वारंटाइन के लिए 214 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ेंः श्रीनगर में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed