फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar Terrorist Attack News, terrorists attacked security forces in Nowgam area on outskirts of Srinagar, two cops injured

श्रीनगर में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू

Fri, 14 Aug 2020 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Aug 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Srinagar Terrorist Attack News, terrorists attacked security forces in Nowgam area on outskirts of Srinagar, two cops injured
श्रीनगर आतंकवादी हमला - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवान इश्फाक अहमद और फैयाज अहमद जम्मू-कश्मीर पुलिस की आईआरपी बटालियन-20 में तैनात थे। वहीं घायल जवान मोहम्मद अशरफ की हालात स्थिर बताई जा रही है। उधर, सूत्रों का कहना है इस आतंकी हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि नौगाम बाईपास के पास नाके पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवाद के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियानों और इनमें मिलने वाली सफलता से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इसी के मद्देनजर आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत फैलाने की साजिशें रच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः घाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, हेलिकॉप्टर-ड्रोन से होगी निगरानी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed