फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news in hindi, Flood and landslide warning due to heavy rains in Jammu division

सावधान...जम्मू संभाग में भारी बारिश से बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी, भूलकर भी न करें ये गलती

Thu, 20 Aug 2020 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news in hindi, Flood and landslide warning due to heavy rains in Jammu division
जम्मू संभाग में भारी बारिश से बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

मानसून के बिगड़े मिजाज से निचले क्षेत्रों के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही नदियों से दूर रहने की अपील की गई है। बारिश से इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन भी हो सकता है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के कई जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हुई, जोकि गुरुवार को भी जारी है। कश्मीर के भी कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। उधर, सलाल पावर स्टेशन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रियासी जिले में लोग चिनाब नदी से दूर रहें। क्योंकि बांध के गेट 22 अगस्त को सुबह पांच बजकर पैंतालीस मिनट पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


जम्मू में गुरुवार सुबह काली घटाएं छाने के साथ बारिश हुई। वहीं जम्मू में बुधवार को 10.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 6.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर में भी सुबह हल्की बारिश हुई। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 31.8, बटोत में 28.5 और भद्रवाह में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की बारिश से कश्मीर के तापमान में कुछ राहत मिली है। श्रीनगर में दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 13.6 और कारगिलमें 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed