फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir National Investigation Agency raids many places in Srinagar and Baramulla

जम्मू-कश्मीर: एनआईए का श्रीनगर व बारामुला में कई जगहों पर छापा, पांच लोगों के घरों को खंगाला

Tue, 22 Sep 2020 11:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Sep 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir National Investigation Agency raids many places in Srinagar and Baramulla
सांकेतिक तस्वीर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला और श्रीनगर में कई जगहों पर छापामारी की। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि टीमों ने बारामुला-उड़ी में कई और श्रीनगर में एक जगह छापामारी की। 
विज्ञापन


यह छापामारी हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर नवीद बाबू की गिरफ्तारी तथा हथियारों की सप्लाई से संबंधित थी। इसके अलावा क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिये टेरर फंडिंग मामले में भी चार व्यापारियों के घर पर बारामुला में छापा मारा गया। 
विज्ञापन


इस दौरान काफी आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण सीज किए गए। एनआईए की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हिजबुल मुजाहिदीन वाले मामले में हथियारों की तस्करी और हिज्ब आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने के आरोप में 29 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए माल्डेरा शोपियां के तारिक मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

के पांच अन्य साथियों के घर पर छापामारी की गई। 

एनआईए की टीमों ने बारामुला के उड़ी दर्दकोट में आजाद अहमद पीर, बोनियार में हलीमा बेगम, कानस्पोरा में शाहीन लोन (पीडीडी विभाग में बतौर इंस्पेक्टर काम कर रहे), वाजा मोहल्ला पलहालन में शाहीन के ससुर के घर और चिनाड़ में शरीन बीबी (आरोपी तारिक की पत्नी) के घरों पर छापे डाले।

ज्ञात हो कि हिजबुल आतंकी नवीद बाबू व इरफान शफी मीर उर्फ एडवोकेट को काजीगुंड में पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में पाया गया कि पाकिस्तान में  बैठे हिजबुल के आकाओं ने आईएसआई तथा ओजीडब्ल्यू नेटवर्क के साथ मिलकर घाटी में सक्रिय आतंकियों तक हथियार व फंड पहुंचाने की साजिश रची थी। 

इसके अलावा एनआईए ने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम की एसए कॉलोनी में तफाजुल पारिमू के घर पर भी कार्रवाई की। एनआईए ने क्रॉस एलओसी ट्रेड मामले में अवैधता के संबंध में कई व्यापारियों के घरों पर भी छापेमारी की।

इनमें ख्वाजाबाग बारामुला के पीर अरशद इकबाल (वर्तमान में नार्कोटिक्स मामले में कठुआ जेल में बंद), तवहीद गंज बारामुला के तारिक अहमद शेख (मैसर्स शेख ब्रदर्स और मैसर्स हामिद ब्रदर्स बारामुला के मालिक वर्तमान में नार्कोटिक्स मामले में बारामुला जेल में बंद), ख्वाजाबाग बारामुला के बशीर अहमद सोफी उतर ग़ुलाम मोहियुदीन (जिला स्तर के हुर्रियत नेता) और गुंडपोरा सोपोर के अब्दुल हमीद लोन उतर अब्दुल रजाक (मैसर्स आशा ट्रैडरस सूर के मालिक) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed