फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Mini bus fell into ditch in Reasi, 29 people injured, 10 in critical condition

जम्मू-कश्मीर: रियासी में मिनी बस खाई में गिरी, 29 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

Wed, 18 Dec 2019 02:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 18 Dec 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Mini bus fell into ditch in Reasi, 29 people injured, 10 in critical condition
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस खाई में गिरने से 29 लोग घायल हो गए। इनमें से 10 गंभीर लोगों को जम्मू रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


डेरा बाबा से रियासी जिले जा रही मेटाडोर बस खाई में गिर गई। बस में 40 से अधिक लोग सवार थे जिनमें से 29 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को जम्मू रेफर कर दिया गया है।     

बताया जाता है कि मिनी बस डेरा बाबा से रियासी की तरफ रवाना हुई तो रास्ते में चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख सका जिसके बाद मिनी बस खाई में गिर गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल व्यापक हो गया बस में ज्यादातर स्कूल कॉलेज में जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी बैठे हुए थे। मौके पर आस पास के ग्रामीण पहुंच गए घायलों को मिनी बस से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया। 
विज्ञापन


दुर्घटना में कुल 29 लोग घायल हुए जिन्हें बाद में जिला अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार दिया गया बाद में दस घायलों को जम्मू के लिए रेफर किया गया। पुलिस की एक पार्टी मौके पर पहुंची। मिनी बस नम्बर जेके02सी-5048 को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed