फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir latest news, charge sheet presented against three terrorists caught with weapons six months ago from Narwal area of Jammu

जम्मू-कश्मीर: छह महीने पहले हथियारों के साथ पकड़े तीन आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

Fri, 25 Jun 2021 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार जेएनएफ, जम्मू
जेएनएफ, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 11:51 AM IST
सार

पुलिस अभी तक हथियार देने वाले का सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करेगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir latest news, charge sheet presented against three terrorists caught with weapons six months ago from Narwal area of Jammu
सांकेतिक तस्वीर, आतंकवादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू शहर के नरवाल से छह महीने पहले पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के खिलाफ पुलिस ने एनआईए कोर्ट में चालान पेश किया। ये आतंकी दिसंबर 2020 में जम्मू से कश्मीर हथियार ले जाते हुए पकड़े गए थे। इनमें कुलगाम का रहने वाले रईस अहमद डार, सब्जार अहमद और अनंतनाग का जाहुर अहमद राथर शामिल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने नरवाल के यार्ड नंबर-6 में कार (नंबर जेके18ए 9967) से इन्हें दबोचा था। इनके पास मौजूद बैग से एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल और कारतूस मिले थे। पूछताछ में पता चला कि रईस अहमद डार कुलगाम से कार लेकर जम्मू आया था। उसे जाहुर अहमद ने टारगेट दिया था कि जम्मू से हथियार लेकर आने हैं।
विज्ञापन


जम्मू पहुंचने पर रईस की मुलाकात बस स्टैंड के मुस्लिम होटल पर सब्जार से हुई। रईस ने कहा कि उसे कश्मीर हथियार ले जाने पर काफी पैसा मिलेगा और यदि वह उसकी मदद करता है तो उसे आधे पैसे दे देगा। इस पर सब्जार मान गया और ये लोग हथियार लेने के लिए नरवाल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर इन लोगों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हथियार दिए। इन लोगों को 24 दिसंबर, 2020 को कुलगाम के लिए निकलना था। लेकिन हाईवे बंद होने के कारण ये नहीं जा सके और नरवाल आकर रुक गए। 25 दिसंबर को पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नहीं दिखते पत्थरबाज, लद गए पाक-परस्त और देश-विरोधियों के दिन, देखिए तस्वीरें 
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 और डोभाल का मिशन कश्मीर: घाटी आए और अपना काम कर गए, पढ़ें किस्सा उस गजब की प्लानिंग का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed