Kathua Accident: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; दो लोगों की मौत और तीन घायल
कठुआ-बसोहली मार्ग पर एक एक्सयूवी नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। सभी यात्री श्री अमरनाथ यात्रा लंगर कमेटी से जुड़े थे और हादसे की वजह सड़क पर फिसलन मानी जा रही है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार, एक एक्सयूवी गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर PB10KB-5888) अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी घायलों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ पहुंचाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
तीनों अन्य घायलों का इलाज जीएमसी कठुआ में चल रहा है। सभी घायल और मृतक पंजाब के फिरोजपुर जिले से संबंधित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर फिसलन को बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
VIDEO | Kathua: Two killed, three injured after a car plunged into a gorge on Lakhanpur-Basantpur road earlier today.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cUHLxBpXyr
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.