फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir is preparing to launch a polio vaccine injection

पोलियो के खिलाफ अब इंजेक्शन से लड़ाई लड़ेगा जम्मू कश्मीर

Thu, 31 Mar 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 31 Mar 2016 12:21 PM IST
सार

  • अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी डोज देने की प्रक्रिया
  • एक साल के बच्चे को तीसरी खुराक के साथ वैक्सीन दी जाएगी

विज्ञापन
jammu and kashmir is preparing to launch a polio vaccine injection
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

रियासत में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से एक साल तक के बच्चों के लिए पोलियो निरोधक इंजेक्शन वैक्सीन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। परिवार कल्याण विभाग की ओर से शुरू की जा रही इस सुविधा में यह वैक्सीन एक साल के बच्चे को साल के अंत में दी जाने वाली तीसरी पोलियो ड्राप्स डोज के साथ दी जाएगी। 

विज्ञापन


इसमें हर साल एक साल के करीब तीन लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रहेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने हवाई मार्ग से श्रीनगर में तीस हजार डोज की पहली खेप भेज दी है। विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा के अनुसार इंजेक्शन वैक्सीन पोलियो डोज के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। इसके लिए ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर वर्कशाप आयोजित की गई हैं। 
विज्ञापन


 बच्चे को छह हफ्ते, दस हफ्ते और चौदह हफ्ते में पोलियो निरोधक ड्राप्स की तीन डोज दी जाती हैं। भारत के पोलियो मुक्त होने के बाद अब आखिर चरण में इंजेक्शन वैक्सीन शरीर में असक्रिय रहने वाले पोलियो वायरल को पूरी तरह से खत्म करने का काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह डोज बाजार के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये सस्ती 

jammu and kashmir is preparing to launch a polio vaccine injection
पोलियो बॉक्स - फोटो : अमर उजाला

विभाग की ओर से इंजेक्शन वैक्सीन को सफल बनाने के लिए फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। सरकारी अस्पताल में यह डोज बाजार के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये सस्ती है। 

इसमें एक वायल में दस इंजेक्शन डोज निकल जाती हैं। अस्पताल प्रशासन को एक डोज का खर्च करीब 120 रुपये पड़ेगा, जबकि बाजार में एक डोज करीब नौ सौ रुपये तक मिल रही है। 

देश के अन्य कई राज्यों में इंजेक्शन वैक्सीन को शुरू कर दिया गया है। शरीर में रहने वाले असक्रिय पोलियो वायरल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए इंजेक्शन वैक्सीन मील का पत्थर साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed