{"_id":"e15739c18e92859bbe1586fe57ede4e0","slug":"jammu-and-kashmir-is-part-of-pak-and-china-twitter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर ने जम्मू कश्मीर को बताया पाक और चीन का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर ने जम्मू कश्मीर को बताया पाक और चीन का हिस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Feb 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर सोशल साइट ट्विटर भी जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानता है। यह कोई मजाक नहीं है बल्कि एक सच है। ट्विटर जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा दिखा रहा है।
विज्ञापन
विश्व की सबसे बड़ी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर जब जम्मू कश्मीर टाइप करते है तो ट्विटर जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा बता रहा है।
ट्वीट करने के बाद जब आप लोकेशन चुनने के लिए जम्मू टाइप करते हैं, तो माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ऑप्शन में जम्मू को 'पाकिस्तान' का हिस्सा बताया जाता है, वहीं जब आप राज्य का पूरा नाम जम्मू एवं कश्मीर लिखते हैं, तो ट्विटर के मुताबिक जम्मू कश्मीर पीपुल रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा बताता है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि इस मशहूर सोशल साइट को अपनी इस गलती के बारे में पता है या नहीं। फिलहाल ट्विटर की ये गलती उसके यूजर ट्विटर पर खूब शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन