{"_id":"615437c18ebc3e639f43273b","slug":"jammu-and-kashmir-interstate-bus-service-restored-after-one-and-a-half-year-buses-will-run-on-all-routes-from-october-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डेढ़ साल बाद अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल, एक अक्तूबर से सभी रूटों पर दौड़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: डेढ़ साल बाद अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल, एक अक्तूबर से सभी रूटों पर दौड़ेंगी बसें
Wed, 29 Sep 2021 03:24 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 29 Sep 2021 03:24 PM IST
सार
बसें चलने से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली। कोविड के कारण जेकेआरटीसी का अंतरराज्यीय परिचालन बंद पड़ा था। अब 1 अक्तूबर से सभी अंतरराज्यीय रूट पर बसों को शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
जेकेएसआरटीसी की बसें
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड के कारण डेढ़ साल से बंद पड़ी जेकेआरटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। फिल्हाल जम्मू से पठानकोट और अमृतसर रूट को शुरू किया गया है। इन दोनों रूट पर 16 के करीब बसों का परिचालन किया गया। एक अक्तूूबर से अन्य सभी अंतरराज्यीय रूट पर बसों को शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को अंतरराज्यीय रूट पर चलने की अनुमति दे दी है। इस कड़ी में आरटीसी ने दो रूट पर बसों को शुरू किया।
विज्ञापन
सुबह जम्मू बस स्टैंड से अमृतसर और पठानकोट के लिए बसें चलाई गईं। बसें चलने से आम लोगों ने भी राहत की सांस ली। कोविड के कारण जेकेआरटीसी का अंतरराज्यीय परिचालन बंद पड़ा था। अब 1 अक्तूबर से सभी अंतरराज्यीय रूट पर बसों को शुरू करने की तैयारी है। इसमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य रूट पर भी बसों का परिचालन शुरू होगा। अंतरराज्यीय रूट के मैनेजर तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मंगलवार को दो रूट पर बसों को शुरू कर लिया है। अन्य रूट पर बसों को चलाने की तैयारी चल रही है और अगले एक अक्तूबर तक शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल: बताया- कौन देता था प्रशिक्षण? कैसे बनाया गया दहशतगर्द? विधवा मां और बहन का भी किया जिक्र
विज्ञापन
दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य
जम्मू-कश्मीर स्टेट ट्रांसपोर्ट के पठानकोट ट्रैफिक मैनेजर तजिंदर सिंह का कहना है कि यात्रियों को टेस्ट से छूट के लिए दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना होगा, कंडक्टर और ड्राइवर को भी अपने साथ दोनों डोज का प्रमाणपत्र रखना होगा, जिन लोगों ने दोनों डोज नहीं लगवाई, उन्हें 72 घंटे के भीतर करवाए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। उन्होंने बताया कि पहले फेज में अमृतसर और पठानकोट के लिए 12 बसें चलाई हैं। जैसे-जैसे सवारियां बढ़ेंगी वैसे-वैसे पुरानी सर्विस के अनुसार बसों को गंतव्य पर भेजा जाएगा।