{"_id":"60a5e4a160204770b32944d2","slug":"jammu-and-kashmir-increased-police-patrolling-in-rural-areas-to-control-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण इलाकों में बढ़ी पुलिस गश्त, ग्रुप में बैठे लोगों को डंडा दिखा खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण इलाकों में बढ़ी पुलिस गश्त, ग्रुप में बैठे लोगों को डंडा दिखा खदेड़ा
Thu, 20 May 2021 09:55 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 20 May 2021 09:55 AM IST
सार
गांव स्तर पर कई नर्सरी और अन्य छोटे-छोटे प्रतिष्ठान भी खोले जा रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब गांवों में गश्त शुरू की है।
विज्ञापन
Lockdown in Jammu and Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन क्षेत्रों में भी कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी गांव-गांव में जाकर गश्त कर रहे हैं, लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं आने दिया जा रहा। गांव में लोग ग्रुप बनाकर बैठ रहे हैं, जिन्हें पुलिस डंडा दिखाकर खदेड़ रही है।
विज्ञापन
कई गांवों में युवा क्रिकेट खेल रहे हैं। इस पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। दुकानों को बंद कराया जा रहा है। बुधवार और वीरवार को एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता ने सीमांत इलाकों का दौरा किया। वह आरएस पुरा और सुचेतगढ़ बॉर्डर की पुलिस चौकियों और थानों में पहुंचे और पुलिस के बंदोबस्त का जायजा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अगर करियर से संबंधित है कोई उलझन, तो मंजिले करियर गाइडेंस पोटर्ल करेगा हल
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव स्तर पर पहले दुकानें खोली जा रही थीं, जबकि कई नर्सरी और अन्य छोटे-छोटे प्रतिष्ठान भी खोले जा रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब गांवों में गश्त शुरू कर दी है, ताकि तय समय के मुताबिक ही दुकानें खुलें। लॉउडस्पीकर से भी लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी जा रही है।
आरएस पुरा, सुचेतगढ़ बेल्ट के थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि फिलहाल अभी किसी गांव को सील नहीं किया गया है। गांव स्तर पर गश्त शुरू की गई है, ताकि बेवजह भीड़ को जमा न होने दिया जाए।