{"_id":"60a5e28e589471282d3bb60d","slug":"jammu-and-kashmir-if-there-is-any-confusion-related-to-career-then-the-manziley-career-guidance-portal-will-solve","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अगर करियर से संबंधित है कोई उलझन, तो मंजिले करियर गाइडेंस पोटर्ल करेगा हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अगर करियर से संबंधित है कोई उलझन, तो मंजिले करियर गाइडेंस पोटर्ल करेगा हल
Thu, 20 May 2021 09:46 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 20 May 2021 09:46 AM IST
सार
मैट्रिक और इंटर पास छात्रों को अब कॅरियर की जानकारी लेने के लिए भटकना नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन
ऑनलाइन करियर पोर्टल
- फोटो : pexels.com
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग का मंजिलें कैरियर गाइडेंस पोर्टल छात्रों के लिए उपयोगी व सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान है। विभाग ने पिछले वर्ष पोर्टल की शुरूआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को कैरियर से संबंधित हर प्रकार की जानकरी मुहैया करवानी थी। शिक्षा विभाग ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग से इस पोर्टल को शुरू किया था।
पोर्टल को महत्व को देखते हुए विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर सभी जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बच्चों को इस पोर्टल का उपयोग करने के प्रति छात्रों को जागरूक करे ताकि उन्हें कैरियर से संबंधित हर सुझाव मिल सके। 9वीं व 12वीं कक्षा के स्टूडेंट के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है।
कैरियर गाईडेंस पोर्टल में छात्र बोर्ड द्वारा निर्गत अपने पंजीयन संख्या से लॉग-ईन कर पोर्टल खोल सकते हैं। साइट खोलने के लिए 1,2,3,4,5,6 पासवर्ड का उपयोग करना होगा, जिसे बाद वह बदल भी सकते है। पोटर्ल का उपयोग करने के बाद छात्रों को अब कॅरियर की जानकारी लेने के लिए किसी की मदद नहीं लेनी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू: अचानक नालियों से निकलने लगा धुंआ, हैरान रह गए लोग, फिर सामने आई ये बात
इस पोर्टल में इन चीजों की मिलेगी जानकारी
पोर्टल की वेबसाइट www.jkcareerportal.org पर 16 देशों में 550 से अधिक करियर, 20000 से अधिक कॉलेजों और 2.5 लाख से अधिक कार्यक्रमों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। इस पोटर्ल पर छात्रों और स्कूल हैड, अध्यापक और नोडल अधिकारी के लिए एक लागइन आईडी बनी है। स्कूल मुख्य व अध्यापक इस पोर्टल को स्कूल का यूडीआईएसई नंबर लगाकार इस्तेमाल कर सकते है।