फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: In Jammu division, the heat has released sweat, monsoon is not able to pick up pace in the state

जम्मू-कश्मीर: जम्मू संभाग में तपिश ने छुड़ाए पसीने, प्रदेश में गति नहीं पकड़ पा रहा मानसून

Fri, 25 Jun 2021 10:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 25 Jun 2021 10:47 PM IST
सार

जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश के आसार हैं।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: In Jammu division, the heat has released sweat, monsoon is not able to pick up pace in the state
जम्मू में बारिश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में भले ही मानसून से इस साल समय पूर्व दस्तक दी है, लेकिन अभी यह गति नहीं पकड़ पाया है। मौसम साफ रहने से शुक्रवार को जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में तपिश ने पसीने छुड़ाए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तपिश के साथ उमस भी परेशान कर रही है। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से दिक्कतें बढ़ी हैं। गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों में रौनक कम हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सियासी हलचल: दिल्ली दरबार की बैठक में अलग-थलग पड़ने के बाद और दरकी महबूबा की जमीन, पार्टी पदाधिकारी कर रहे किनारा
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दिनों में भी मौसम के अधिकतर साफ रहने से पारे में उछाल आ सकता है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 38.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 29.6, कटड़ा में 34.7, लेह में 18.5, भद्रवाह में 28.1 और श्रीनगर में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम में फिलहाल ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed