{"_id":"63baf7b263c43b02616795a8","slug":"jammu-and-kashmir-ied-with-timer-recovered-under-the-bridge-in-budhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजारी के बुद्धल में पुल के नीचे टाइमर लगी आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजारी के बुद्धल में पुल के नीचे टाइमर लगी आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश
Mon, 09 Jan 2023 12:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:53 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुद्धल के डंडोत गांव में एक पुल के नीचे आईईडी लगी देखी गई। इसके बाद पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
राजोरी में बरामद आईईडी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले के बुद्धल थाना क्षेत्र के डनडोत गांव में स्थानीय लोगों की सतर्कता से आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया। आतंकियों ने एक पुल के नीचे टाइमर के साथ आईईडी लगाई थी, जिसे समय रहते लोगों ने देखकर सुरक्षा बलों को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुद्धल सुंगढ़ी सड़क मार्ग स्थित बुद्धल से करीब 8 किलोमीटर दूर डंडोत गांव में एक पुल के नीचे आईईडी लगी देखी गई। सूचना मिलते ही बुद्धल पुलिस और समोट से सेना ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को कब्जे में लिया और दूर के स्थान में जाकर उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईईडी के साथ टाइमर भी फिट किया गया था, जिससे यह लगता है कि आतंकवादियों ने उससे तब विस्फोट करना था, जब वहां से कोई यात्री वाहन गुजर रहा हो, या आसपास कुछ लोगों की भीड़ हो।
विज्ञापन
समय रहते आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि वो कहीं भी संदिग्ध वस्तु देखें तो तत्काल पुलिस या सेना को सूचित करें।