फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: IED with timer recovered under the bridge in Budhal

जम्मू-कश्मीर: राजारी के बुद्धल में पुल के नीचे टाइमर लगी आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश

Mon, 09 Jan 2023 12:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 12:53 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुद्धल के डंडोत गांव में एक पुल के नीचे आईईडी लगी देखी गई। इसके बाद पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: IED with timer recovered under the bridge in Budhal
राजोरी में बरामद आईईडी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी जिले के बुद्धल थाना क्षेत्र के डनडोत गांव में स्थानीय लोगों की सतर्कता से आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया। आतंकियों ने एक पुल के नीचे टाइमर के साथ आईईडी लगाई थी, जिसे समय रहते लोगों ने देखकर सुरक्षा बलों को सूचित किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुद्धल सुंगढ़ी सड़क मार्ग स्थित बुद्धल से करीब 8 किलोमीटर दूर डंडोत गांव में एक पुल के नीचे आईईडी लगी देखी गई। सूचना मिलते ही बुद्धल पुलिस और समोट से सेना ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते की मदद से आईईडी को कब्जे में लिया और दूर के स्थान में जाकर उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईईडी के साथ टाइमर भी फिट किया गया था, जिससे यह लगता है कि आतंकवादियों ने उससे तब विस्फोट करना था, जब वहां से कोई यात्री वाहन गुजर रहा हो, या आसपास कुछ लोगों की भीड़ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि वो कहीं भी संदिग्ध वस्तु देखें तो तत्काल पुलिस या सेना को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed