{"_id":"61e702a9ad27d6387f3119d6","slug":"jammu-and-kashmir-ied-blast-by-terrorists-between-yaripora-and-qaimooh-road-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में कम तीव्रता वाला आईईडी धमाका, पिछले पांच दिनों में घाटी में तीन जगह मिली आईईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में कम तीव्रता वाला आईईडी धमाका, पिछले पांच दिनों में घाटी में तीन जगह मिली आईईडी
Tue, 18 Jan 2022 11:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा और कैमूहके बीच पड़ने वाले इलाके जियारत कैमोह-कादर रोड पर मंगलवार की शाम आतंकियों ने कम तीव्रता वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका किया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। पिछले पांच दिनों में घाटी में आईईडी मिलने की यह तीसरी घटना है।
बताया जाता है कि जियारत कैमोह-कादर रोड पर यह धमाका सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। हालांकि टाइमिंग से तालमेल न होने के कारण सुरक्षा बल इसकी चपेट में आने से बच गए।
इससे पहले शनिवार को बांदीपोरा में एक सेब के बगीचे में छिपाकर रखी गई दस किलो की आईईडी बरामद की थी। बाद में उस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा इलाके से आईईडी बरामद की गई थी।