फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Homes will be lit with solar energy, solar panels will be available on subsidy

जम्मू-कश्मीर: सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे घर, सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पैनल

Fri, 14 Jan 2022 05:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 05:36 PM IST
सार

प्रदेश में लोग अब  घरेलू उपयोग के लिए सौर पैनल लगवा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने योजना जारी कर दी है। लोगों को तीन किलोवाट की क्षमता तक सोलर पैनल लगवाने पर 40 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Homes will be lit with solar energy, solar panels will be available on subsidy
Solar Light - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अब आम लोग घरेलू उपयोग के लिए सौर पैनल लगवा सकेंगे। जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी घरेलू क्षेत्र में उपयोग के लिए सौलर पैनल मुहैया करवाएगी। एजेंसी लोगों को सब्सिडी पर सोलर पैनल देगी। इसके लिए एजेंसी ने निविदा प्रक्रिया शुरू की है, प्रक्रिया के पूरा होने के बाद एजेंसी वेंडर तय करेगी, जिससे लोग आवेदन कर सोलर पैनल लगवा सकेंगे। 

विज्ञापन


घरेलू क्षेत्र में सोलर पैनल लगवाने की योजना प्रदेश में भी शुरू होगी। इसमें लोग घरेलू उपयोग के लिए सोलर पैनल लगा सकेंगे। तीन किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने वालों को केंद्र सरकार 40 फीसदी, जबकि इससे ज्यादा क्षमता वाला पैनल लगाने पर 20 फीसदी तक की सब्सिडी देगी।
विज्ञापन


जेकेईडीए की निविदा प्रक्रिया पूरा होने के बाद लोग इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। एजेंसी की ओर तय किए जाने वाले वेंडरों की सूची जारी की जाएगी। घरेलू उपयोग के लिए सोलर पैनल मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट किसी से छिपा नहीं है। सर्दी और गर्मी के मौसम में बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण होता है। ऐसे में सब्सिडी पर सोलर पैनल मिलने से लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। 

 

प्रदेश में घरेलू उपयोग के लिए सोलर पैनल मिलेंगे। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की है, जिसके पूरा होने के बाद लोग सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। केंद्र सरकार की ओर से तीन किलोवाट की क्षमता तक सोलर पैनल लगवाने पर 40 फीसदी तक की सब्सिडी मिलेगी। 
बबीला रकवाल, सीईओ जेकेईडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed