पुरस्कार मिलने के एक दिन बाद ही कर्नल शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें कर्नल सहित दो जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को भी मार गिराया है।
पुलवामा जिले के त्राल के मिंदोरा में मंगलवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के कमांडिंग अफसर एमएन राय घायल हो गए थे। जिन्होंने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल संजीव सिंह भी शहीद हुए हैं।
तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों में एक घंटे तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। दोनों आतंकी लश्कर से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों आतंकी पुलवामा के स्थानीय निवासी हैं।
कर्नल एमएन राय को दिया गया था वीरता पुरस्कार
पुलिस ने बताया कि त्राल के मिंडोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं। कमांडिंग अफसर के अलावा एक जवान और शहीद हो गए जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।
सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि हिजबुल का एक स्थानीय आतंकवादी अपने एक सहयोगी के साथ यहां आया हुआ है, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान मिंडोरा के रहने वाले आदिल खान और शिराज डार के रूप में हुई है। वे हिज्बुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़े हुए थे। मुठभेड़ के स्थान से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
जबकि शहीद हुए कर्नल एमएन राय को एक दिन पूर्व ही सेना के वीरता पुरस्कार युद्ध सेवा मेडल (वाईएसएम) से सम्मानित किया गया था। बताया जा रहा है कि कर्नल मुनींद्र नाथ राय 9, गोरखा राइफल्स से थे।