फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Government employees will get insurance cover of 10 lakhs by December 2022

जम्मू-कश्मीर : सरकारी कर्मियों को दिसंबर 2022 तक मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर

Tue, 30 Nov 2021 12:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

कर्मचारियों के खाते से दिसंबर में कटेगी 346 रुपये की सालाना किस्त। सरकार ने बीमा प्रीमियम के लिए कुल 12.10 करोड़ रुपये के भुगतान को दी मंजूरी।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Government employees will get insurance cover of 10 lakhs by December 2022
demo pic... - फोटो : pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों (राजपत्रित व गैर राजपत्रित) के लिए समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसी का एक साल के लिए नवीनीकरण किया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार और ओरिएंटल कंपनी लिमिटेड के बीच लगातार तीसरे साल अनुबंध के तहत 3.50 लाख कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। 

विज्ञापन


इसके लिए दिसंबर माह में हर कर्मचारी के खाते से 346 रुपये सालाना किस्त के तौर पर काटे जाएंगे। इसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ पीएसयू, स्वायत्त संस्था, विश्वविद्यालय, डेलीवर्कर्स, कंसालिडेटेड, अनुबंधित, एडहॉक कर्मचारी, कांटिजेंट पेड वर्कर्स और एसपीओ शामिल हैं। नई बीमा पॉलिसी 2 दिसंबर 2021 से एक  दिसंबर 2022 तक प्रभावी रहेगी। पिछले तीन वर्ष से ओरिएंटल कंपनी ही यह सेवा उपलब्ध करा रही है। 
विज्ञापन


वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू की ओर से जारी आदेश में नवीनीकरण की गई बीमा पॉलिसी में सभी संबंधित कर्मचारियों की दिसंबर 2021 में वार्षिक 346 रुपये की किस्त काटी जाएगी। यह राशि विभिन्न फंड हेड से ली जाएगी। इसी तरह पीएसयू, स्वायत्त संस्था, लोकल बाडीज और विश्वविद्यालयों के डीडीओएस सुनिश्चित करेंगे कि 15 जनवरी 2022 तक संबंधित कर्मचारियों की बीमा की किश्त 346 रुपये काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 18 फीसदी 52.74 रुपये जीएसटी की राशि शामिल होगी। सरकारी कर्मचारियों के वेतन खाते से बीमा पॉलिसी के लिए 12,10,09,000 (345.74 रुपये के मुताबिक) (12 करोड़, 10 लाख और 9 हजार रुपये) की राशि ली जाएगी। वित्त विभाग की ओर से बीमा कंपनी को बीमा की राशि जारी की जाएगी। इसमें जुलाई 2022 को प्रीमियम अधिक/ क़म को एडजेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed