फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir government closes 48 of 87 tourist destinations after intel on more terror attacks

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने खुफिया सूचना के बाद लिया फैसला

Tue, 29 Apr 2025 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद घाटी में 87 में से 48 पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार ने यह फैसला  लिया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir government closes 48 of 87 tourist destinations after intel on more terror attacks
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में खुफिया सूचना के बाद 87 में से 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


आतंकी हमलों की संभावना के बारे में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो गए हैं, उन्हें गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। हालांकि बाद में टीआरएफ ने सफाई दी थी कि हमले से हमारा कोई वास्ता नहीं हैं। इस हमले को अंजाम नहीं दिलाया। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। 
विज्ञापन

कश्मीर में पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद प्रमुख पर्यटक स्थल
कश्मीर में सुरक्षा कारणों के कारण कई प्रमुख पर्यटक स्थल वर्तमान में पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। निम्नलिखित स्थलों पर स्थानीय और गैर-स्थानीय पर्यटकों के लिए जाने पर पाबंदी है:

बांदीपोरा जिला 1- गुरेज वैली: (स्थानीय पर्यटकों को छोड़कर बंद)

बडगाम जिला 2-युसमर्ग 3-तोसामैदान 4-दूधपथरी

कुलगाम जिला 5-अहरबाल 6-कौसरनाग

कुपवाड़ा जिला 7-बंगस घाटी 8-करिवान देवर  9-चंडीगाम

 हंदवाड़ा जिला 10-बंगस वैली 

सोपोर जिला 11-वुलर झील 12-रामपोरा और राजपोरा 13-चेयरहार 14-मुंडजी-हमाम-मारकूट वाटरफॉल 15-खम्पू, बोस्निया, विजीटॉप

अनंतनाग जिला  16-सन टेम्पल, मट्टन 17-वेरीनाग गार्डन 18-सिंथन टॉप 19-मार्गण टॉप 20-अकड़ पार्क

बारामुला  जिला 21-हब्बा खातून पॉइंट (कव्नर) 22-बाबा ऋषि  23-रिंगावली 24-गोगलदारा 25-बंदरकोट 26-श्रुन्ज  वाटरफॉल 27-कमान पोस्ट 28- नामब्लान वाटरफॉल  29-इको पार्क, खादनियार

पुलवामा जिला 30-संगरवानी

श्रीनगर जिला 31-जामिया मस्जिद, नौहट्टा 32-बादामवाड़ी 33-राजोरी कदल (होटल काना) 34-आली कदल (जेजे फूड रेस्टोरेंट) 35-आइवरी होटल, गांडताल (थीड) 36-पद्शापल रिजॉर्ट (फकीर गुजरी) 37-चेरी ट्री रिजॉर्ट (फकीर गुजरी) 38-नॉर्थ क्लिफ कैफे (अस्तनमार्ग, पैराग्लाइडिंग पॉइंट) 39-फॉरेस्ट हिल कॉटेज 40-इको विलेज रिजॉर्ट 41-अस्तनमार्ग व्यू पॉइंट 42-अस्तनमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट 43-मामनेठ और महादेव हिल्स (फकीर गुजरी के रास्ते) 44-बौद्ध मठ, हरवान 45-दाचीगाम (ट्राउट फार्म से आगे) 46-स्तनपाना (कयामगाह रिसॉर्ट)

गांदरबल जिला 47- लछपात्री लेटरल 48-हंग पार्क 49-नरनाग

यह प्रतिबंध सुरक्षा और प्रशासनिक उद्देश्यों से लगाया गया है। पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे केवल उन जगहों पर जाएं जहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है और जो खुले हैं। यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की अनुमतियों और विवरणों को देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed