फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Government approves to open schools and colleges in a phased manner

जम्मू-कश्मीर : चरणबद्ध तरीके से खुलने वाले हैं स्कूल-कॉलेज, सरकार की हरी झंडी, एलजी ने दीं कई हिदायतें

Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
सार

उप राज्यपाल ने कोविड टास्क फोर्स की बैठक में सभी जिलों में व्यवस्था करने को कहा।अगले 10 दिन में शैक्षिक संस्थनों के खुलने की उम्मीद।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Government approves to open schools and colleges in a phased manner
school girls in kashmir

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज चरणबद्ध खोलने के लिए सरकार ने हरी झंडी दे दी है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी जिला प्रशासन को स्कूलों को खोलने के लिए आवश्यक तैयारियां करने, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन करने की हिदायत दी है ताकि कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकें। सरकार की हरी झंडी के बाद माना जा रहा है कि अगले 10 दिन में शैक्षिक संस्थान खुल सकते हैं। 

विज्ञापन


कोविड टास्क फोर्स और सभी जिलों के डीसी व एसपी के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में उप राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार हुआ है। इस वजह से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जा सकता है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन को परिवहन सुविधा और स्कूलों के खोलने के समय के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर आवश्यक इंतजाम करने चाहिए। उप राज्यपाल ने 15 से 18 साल के युवाओं को टीकाकरण और सेहत गोल्डन कार्ड वितरण की गति तेज करने की हिदायत दी। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विवेक भारद्वाज ने कोरोना स्थिति, टीकाकरण व सेहत योजना की प्रगति की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों की सहमति जरूरी, घर से पढ़ने की भी होगी छूट
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति में लचीलापन होना चाहिए। साथ ही अभिभावकों की सहमति लेना भी जरूरी है। यदि कोई विद्यार्थी अभिभावकों की सहमति से घर से ही पढ़ना चाहता है तो उसे इसकी अनुमति होगी। 

जनवरी में बंद किए थे 10वीं व 12वीं के स्कूल 

कोरोना संक्रमण के कारण कई माह तक बंद रहने के बाद 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 20 सितंबर 2021 को स्कूल खोले गए थे। ये स्कूल मार्च 2020 से बंद चल रहे थे। परंतु जनवरी 2022 में संक्रमण बढ़ने के बाद इन स्कूलों को फिर बंद कर दिया गया था। निजी स्कूल एसोसिएशन और विभिन्न शिक्षक संघ सरकार से अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में स्कूल खोलने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed