{"_id":"60e06adcacce2132db1da668","slug":"jammu-and-kashmir-full-day-trial-will-now-start-in-banihal-qazigund-tunnel-highway-will-be-smooth-in-all-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड टनल में अब शुरू होगा फुल डे ट्रायल, हर मौसम में हाईवे रहेगा सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड टनल में अब शुरू होगा फुल डे ट्रायल, हर मौसम में हाईवे रहेगा सुचारू
Sat, 03 Jul 2021 07:19 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:19 PM IST
सार
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक का ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन
Banihal Qazigund tunnel
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर प्रतिष्ठित बनिहाल काजीगुंड हाईवे टनल के लोकार्पण से पहले सभी औपचारिकताओं को पूरा करने का काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू कर दिया है। कई जरूरी उपकरण भी पहुंच गए हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों में लगा दिया जाएगा। इसके अलावा सुबह दस से शाम पांच बजे तक के ट्रायल रन के सफल रहने के बाद रविवार से फुल डे ट्रायल रन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना है कि बनिहाल-काजीगुंड हाईवे टनल के लोकार्पण से पहले यह सुनिश्वित किया जा रहा है कि कहीं कोई कमी न रह जाए। कई जरूरी उपकरण जोकि टनल में लगाए जाने हैं। वह पहुंच चुके हैं और उन्हें लगाने का काम शुरू होगा। कुछ दिनों में ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाईवे टनल में सुबह दस से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही का ट्रायल रन सफल रहा है और अब अगले कुछ दिन फुल डे ट्रायल रन भी होगा। सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय मुख्यालय में भेज दी जाएगी और फिर लोकार्पण की तिथि पर फैसला होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भारी पड़ सकती है ये लापरवाही: सामाजिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ध्यान, संक्रमण बढ़ने का खतरा
उल्लेखनीय है कि साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड हाइवे टनल के शुरू होने के बाद श्रीनगर और जम्मू के मध्य की दूरी करीब 16 किलोमीटर ओर कम हो जाएगी। वहीं श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को हर मौसम में सुचारू रखने में भी बड़ी मदद मिलेगी। टनल का निर्माण करीब 2100 करोड़ की राशि से हो रहा है।