फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir former cm Mehbooba Mufti detention under PSA extended by three months

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी तीन महीने बढ़ी, उमर बोले-फैसला निर्दयी

Tue, 05 May 2020 11:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir former cm Mehbooba Mufti detention under PSA extended by three months
महबूबा मुफ्ती
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी तीन महीने के लिए बढ़ा दी गई है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पिछले साल अगस्त से पीएसए के तहत हिरासत में ही हैं। 
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती के अलावा नेकां महासचिव अली मोहम्मद सागर तथा पीडीपी नेता सरताज मदनी पर लगाया गया पीएसए तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से पीएसए खत्म होने के कुछ घंटे पहले महबूबा को उनके घर पर पीएसए बढ़ाए जाने का आदेश सौंपा गया। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीएसए की अवधि बढ़ाए जाने को निर्दयी फैसला बताया है। उन्होंने न तो कुछ किया और न ही कुछ कहा, जिससे केंद्र के इस फैसले को सही ठहराया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटाने के बाद महबूबा को हिरासत में लिया गया था। बाद में पांच फरवरी 2020 को उन पर पीएसए लगा दिया गया। इसी दिन उमर अब्दुल्ला पर भी पीएसए लगाया गया था, लेकिन मार्च में उन्हें रिहा कर दिया गया। 
Trending Videos

महबूबा को चश्मा शाही तथा लाल चौक के पास एमए रोड पर एक बंगले में रखा गया था। कोरोना संकट को देखते हुए उन्हें सात अप्रैल को सरकारी आवास फेयरव्यू में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed