{"_id":"6481b7f2d232605c240b4405","slug":"jammu-and-kashmir-for-the-first-time-preparations-being-made-to-conduct-the-5th-class-board-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: प्रदेश में पहली बार 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: प्रदेश में पहली बार 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा करवाने की तैयारी
Thu, 08 Jun 2023 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2023 04:43 PM IST
सार
पांचवीं कक्षा के साथ-साथ एससीईआरटी तीसरी से आठवीं कक्षा तक सभी विषयों का मॉडल पेपर तैयार कर रहा है। चौथी, छठी और सातवीं कक्षा का मॉडल पेपर एससीईआरटी का जम्मू विंग जबकि तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा का मॉडल पेपर कश्मीर विंग तैयार करेगा।
विज्ञापन
school (File)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अब पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षा देंगे। जम्मू-कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) वर्तमान शैक्षणिक सत्र से पांचवीं कक्षा की बुनियादी परीक्षाएं आयोजित करेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही तीसरी से आठवीं कक्षा तक सभी विषयों का मॉडल पेपर भी तैयार किया जाएगा। 31 जून तक मॉडल पेपर तैयार कर उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा, ताकि सभी स्कूल उसके आधार पर बच्चों को पढ़ा सकें। जम्मू-कश्मीर में इस बार से एससीईआरटी पांचवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा करवाएगा। इसके लिए एससीईआरटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
पांचवीं कक्षा के साथ-साथ एससीईआरटी तीसरी से आठवीं कक्षा तक सभी विषयों का मॉडल पेपर तैयार कर रहा है। चौथी, छठी और सातवीं कक्षा का मॉडल पेपर एससीईआरटी का जम्मू विंग जबकि तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा का मॉडल पेपर कश्मीर विंग तैयार करेगा।
विज्ञापन
मॉडल पेपर रचनात्मक आकलन 30 अंक, सह पाठ्यक्रम घटक 20 अंक और सारांशित मूल्यांकन 50 के आधार पर तैयार किया जाएगा। एक पेपर 100 अंक का होगा, जिसमें 33 फीसदी अंक लेना वाले को सफल मनाया जाएगा। एससीईआरटी का मूल्यांकन सेल मॉडल पेपर तैयार कर रहा है। एससीईआरटी ने छात्र मूल्यांकन और मूल्यांकन नीति जारी की है। इस नीति के आधार पर ही अब निजी और सरकारी स्कूलों में एक से आठवीं कक्षा तक परीक्षाएं ली जाएगी।
प्राइमरी स्तर पर भी सुधरेगा शिक्षा का स्तर
पांचवीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा होने से बच्चों का शिक्षा स्तर भी सुधरेगा। आठवीं कक्षा की तरह पांचवीं कक्षा का पेपर एससीईआरटी बनाएगा। परीक्षा उसकी निगरानी में होगी। परिणाम भी एक साथ जारी होगा। इससे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी शिकंजा कसेगा। पांचवीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा होने से प्राइमरी स्कूलों को संबद्धता लेनी पड़ेगी। अभी तक शहर और गांवों में धड़ल्ले से गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल चल रहे हैं। उन पर अब संकट मंडराएगा।
दस्तावेज पढ़ने के बाद देंगे विस्तृत जानकारी
नई शिक्षा नीति के तहत ये काम होगा। पांचवीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा करवाने की तैयारी है। इस पर काम चल रहा है। ज्यादा जानकारी दस्तावेज को पढ़ने के बाद बता सकूंगा। -एचआर पखरो, संयुक्त निदेशक केंद्रीय, एससीईआरटी।