{"_id":"5b62f6684f1c1b9e3e8b4bb1","slug":"jammu-and-kashmir-exchange-of-fire-between-militants-and-security-forces-in-kupwara-two-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने हिज्ब के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी हिज्ब से जुड़े हुए थे। आतंकियों के पास से भारी हथियार भी हुए बरामद हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के खुम्रियाल इलाके में पहले से मिले इनपुट्स के आधार पर एसएसपी कुपवाड़ा (ऑपरेशन) शफकत हुसैन की अगुवाही में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना की 28 आरआर और 41 आरआर के साथ मिलकर इलाके में एक नाका लगाया था। तलाशी के दौरान एक गाड़ी में सवार आतंकियों ने नाके पर तैनात जवानों पर फायरिंग की जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की गई और एक भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमे हिज्ब के दो स्थानीय आतंकी मार गिराए गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त शत्मुकाम के रहने वाले बिलाल अहमद शाह और जहूर अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुके थे। हाल ही में उन्होंने जिले के कंधार इलाके में पुलिस कर्मी से राइफल भी छीनी थी। अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी से एक एके-47 सहित लूटी गई इंसास राइफल भी बरामद हुई है।
गौरतलब है कि घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं पहुंचा।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के वतरगाम इलाके में भी सेना की 32 राष्ट्रिय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा एक सांझा तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों द्वारा मालपुरा और वतरगाम इलाकों को सील कर तलाशी अभियान चलाया। बता दें कि बीती रात आतंकियों ने सेना की 32 आरआर के कैंप को निशाना बनाया था। हालांकि उसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और चुस्त कर दी गई है। इस दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस चौकन्नी हो गई है।
गत दिनों अंतरनाग जिले में आतंकियों ने शीरबाग क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। सोमवार शाम हुए इस हमले में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।
सीआरपीएफ सूत्रों की माने तो आतंकी सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला कर हथियार लूट कर ले जाने की फिराक में थे। मगर ग्रेनेड फटने के बाद भी जवानों की बहादुरी और जवाबी कार्रवाई में वह टिक न सके और फरार हो गए। वहीँ आतंकियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का सांझा अभियान शुरू कर दिया गया था। इन मारे गए आतंकियों ने भी कई बार सेना और सुरक्षाबलों के ऊपर घात लगाकर हमला किया है।

Two terrorists were killed in an encounter with J&K Police/ SF in Lolab Kupwara few minutes back.
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) August 2, 2018