फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Every Wednesday will be a block day in all districts, but attendance will not exceed 25

जम्मू-कश्मीर: हर बुधवार सभी जिलों में होगा ब्लॉक दिवस, पर हाजिरी 25 से ज्यादा नहीं

Sun, 22 Aug 2021 10:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 22 Aug 2021 10:16 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश कार्यकारी समिति का फैसला। स्टाफ, विद्यार्थियों के सौ फीसदी टीकाकरण पर ही शिक्षा संस्थान चरणवार खोलने पर विचार। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Every Wednesday will be a block day in all districts, but attendance will not exceed 25
कोरोना संक्रमण - फोटो : PTI

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सरकार ने सभी जिलों में ब्लॉक दिवस का सिलसिला बहाल करने का फैसला लिया है। सभी जिलों के उपायुक्तों से कहा गया है कि वे कोविड उपयुक्त व्यवहार और अधिकतम 25 लोगों की सीमा का पालन करते हुए पहले की तरह सप्ताह के बुधवार को ब्लॉक दिवस आयोजित करने का कार्यक्रम बनाएं।

विज्ञापन


वहीं, स्कूल और उच्च शिक्षा संस्थानों को सौ फीसदी टीकाकरण के बाद चरणवार खोला जाएगा। फिलहाल शिक्षा संस्थानों में प्रशासनिक कार्यों के लिए ही वैक्सीन लगवा चुके स्टाफ सदस्य बुलाए जाएंगे। रात्रि कर्फ्यू पहले की तरह ही रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने रविवार को आदेश जारी किया। आदेश में जिलों में ब्लॉक दिवस आयोजन का सिलसिला बहाल करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक बुधवार को जिलों में ब्लॉक दिवस का आयोजन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों पर लग सकता है प्रतिबंध, इस अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान यह आयोजन रोक दिया गया। शिक्षा संस्थानाें के लिए कहा गया है कि सरकार जिन शिक्षण संस्थानों में स्टाफ व विद्यार्थी 100 फीसदी टीका लगवा चुके हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से ऑफलाइन पढ़ाई के लिए खोलने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed