फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir encounter underway between security forces and terrorists in Anantnag

J&K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को किया ढेर, मारा गया पत्रकार सुजात बुखारी का हत्यारा

Fri, 23 Nov 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Fri, 23 Nov 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir encounter underway between security forces and terrorists in Anantnag
security forces - फोटो : एएनआई

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। सभी आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही उनके पास से 6 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। आतंकी हमले को देखते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवा (2G, 3G, 4G) बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ में छह आतंकी मार गिराए गए। इसमें पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी आजाद मालिक सहित यूनिस शफी, शाहिद बशीर, बासित इश्तियाक, आकिब नजर और फिरदौस नजर मारा गया। वहीं इस मुठभेड़ के बाद से ही अनंतनाग और पुलवामा में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को बीजबहेरा इलाके में शुक्रवार सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सेना की 3 आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने संदिग्ध इलाके की खोजबीन शुरू की तो वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को निशाना बनाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया था। इस दौरान सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक लड़की को गोली लगने से वह घायल हो गई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण कश्मीर के खुडवानी में राष्ट्रीय राइफल्स- 1 के कैंप पर आतंकियों ने सुबह गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सेना के जवान ने जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही 14 साल की स्थानीय निवासी मुस्कान को गोली लगने से वह घायल हो गई। वहीं आतंकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। घायल मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गत दिन उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों का इनपुट मिलने पर कासो चलाया गया। इसमें सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर इलाके को खंगाला।

जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना पर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने हाजिन में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 13 आरआर और पोलिस के विशेष दल ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को खंगाला, लेकिन कोई कामयाबी न मिलने पर इसे स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed