फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anantnag jammu kashmir encounter jammu and kashmir encounter started between terrorists and security forces at anantnag

Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी

Tue, 11 May 2021 07:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 May 2021 07:00 AM IST
सार

अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए हैं।

विज्ञापन
anantnag jammu kashmir encounter jammu and kashmir encounter started between terrorists and security forces at anantnag
अनंतनाग एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इससे पहले शोपियां जिले में छह मई को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकी ने आत्मसमर्पण भी किया था।

विज्ञापन


अनंतनाग मुठभेड़ को लेकर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। बता दें कि जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उपजिला की पतराडा पंचायत के जंगलों में लोगों ने रविवार देर शाम को कुछ संदिग्धों को देखा था। इस पर पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि दिनभर चले इस अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार गांव पतराडा के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि पतराडा के जंगलों में रविवार देर शाम कुछ संदिग्ध घूमते दिखाई दिए थे। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और सेना को साथ लेकर सोमवार सुबह पतराडा के जंगलों के घेरकर तलाशी अभियान चलाया। दिन भर चले अभियान के बाद जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो अभियान रोक दिया गया। 

यह भी पढ़ें- जुगाड़ भरोसे जम्मू: पिछले साल खरीदी गई मशीनरी बीमार है, तेजी से फैल रहे संक्रमण पर कैसे लगेगी लगाम!    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed