फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir encounter has started between security forces and terrorists in Baramulla

बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Thu, 09 Aug 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 09 Aug 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir encounter has started between security forces and terrorists in Baramulla
Security Forces

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के रफियाबाद इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में अबतक 5 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। 5वें आतंकी के मारे जाने की पुष्टि गुरुवार सुबह अधिकारियों द्वारा की गई है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि, बुधवार तड़के रफियाबाद इलाके में नियंत्रण रेखा से सटे जंगल क्षेत्र में सेना की 32 राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर) और 9 पैरा कमांडोस द्वारा इलाके में आतंकियों के बड़े ग्रुप के मिले इनपुट के बाद तलाशी अभियान छेड़ा गया। इस तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की जिसका मुंहतोड़ जवाब जवानों द्वारा भी दिया गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि विजय टॉप इलाके में  करीब 5 आतंकियों का एक ग्रुप होने की जानकारी मिली थी, जो इस इलाके में घुसपैठ कर दाखिल हुआ है।
विज्ञापन


वहीं जंगल क्षेत्र होने के साथ साथ खराब मौसम के कारण जवानों को मुठभेड़ के दौरान सुबह से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद भी जवानों को शाम तक 4 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी जिसकी सेना द्वारा पुष्टि की गयी। इस बीच ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की सही लोकेशन को ट्रैक करने के लिए सेना द्वारा ऑपरेशन में ड्रोन और हेलीकॉप्टर भी इस्तेमाल में लाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बीच सेना की 9 पैरा के एक कमांडो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर भी आ रही है लेकिन इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार घायल जवान को तुरन नजदीक के अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

गुरेज में लगातार दूसरे दिन भी सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी। ऑपरेशन को सेना की 36 आरआर और 4 पैरा के जवान अंजाम दे रहे हैं क्यूंकि उन्हें अंदेशा है कि इलाके में अभी भी कुछ आतंकी मौजूद हैं। इस बीच लगातार खराब मौसम एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। बता दें कि इस ऑपरेशन के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी थी जबकि सेना के एक मेजर सहित चार जवान शहीद हुए थे। 

यह हुए शहीद
-मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे (29) ठाणे (महाराष्ट्र)
-राइफ लमैन मंदीप सिंह रावत (26) कोटद्वार उत्तराखंड
- राइफल मैन हमीर सिंह (28) उत्तरकाशी, उत्तराखंड
- ग्रेनेडियर विक्रम जीत सिंह (25), अंबाला, हरियाणा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed