फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Encounter between terrorists and security forces in Sutsu village of Budgam

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, अमेरिकी सेना की राइफल बरामद

Fri, 29 Mar 2019 08:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 29 Mar 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Encounter between terrorists and security forces in Sutsu village of Budgam
मौके पर सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के परगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि पांच जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिकी राइफल एम-4 बरामद हुआ है। इस राइफल्स का इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों से दो से तीन आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि गोलीबारी में चार जवानों के घायल होने की खबर है। ऑपरेशन शुक्रवार दोपहर खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन




गौर हो कि, पिछले 24 घंटे में आंतकियों से यह तीसरी मुठभेड़ है। गुरुवार को शोपियां और हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया था। शोपियां में मुठभेड़ स्थल से 3 एके-47 राइफल्स के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पुंछ के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed