{"_id":"5c9d7e79bdec22143a67ef87","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-sutsu-village-of-budgam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, अमेरिकी सेना की राइफल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, अमेरिकी सेना की राइफल बरामद
Fri, 29 Mar 2019 08:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 29 Mar 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के बडगाम के परगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि पांच जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिकी राइफल एम-4 बरामद हुआ है। इस राइफल्स का इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों से दो से तीन आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि गोलीबारी में चार जवानों के घायल होने की खबर है। ऑपरेशन शुक्रवार दोपहर खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
गौर हो कि, पिछले 24 घंटे में आंतकियों से यह तीसरी मुठभेड़ है। गुरुवार को शोपियां और हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया था। शोपियां में मुठभेड़ स्थल से 3 एके-47 राइफल्स के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
#UPDATE Jammu & Kashmir: One more terrorist has been killed in the encounter in Sutsu village of Budgam district. Search operation underway. https://t.co/KJZNLYoUcm— ANI (@ANI) March 29, 2019
इसी बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पुंछ के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।