{"_id":"5d1ed84d8ebc3e3c763fe889","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-narwani-of-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हिजबुल आतंकी ढेर, हथियार बरामद, मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हिजबुल आतंकी ढेर, हथियार बरामद, मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा
Fri, 05 Jul 2019 10:25 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन चलाते हुए सुरक्षाबल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों को शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके के बटपोरा-नरवानी में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस आधार पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फ ायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी की शिनाख्त शोपियां के सुगन के समीर अहमद सेह के तौर पर हुई है। वह पहले अल-बदर आतंकी संगठन से जुड़ा था लेकिन हाल ही में वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। उसके खिलाफ सुरक्षा बलों पर हमले तथा नागरिकों के उत्पीड़न के कई मामले दर्ज थे। उसका एक लंबा टेरर रिकॉर्ड था जिसके चलते वह सुरक्षाबलों के रडार पर था।
विज्ञापन
इंटरनेट सेवाएं बंद
मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर युवाओं ने भारी पथराव किया। हालांकि, कुछ ही देर में सुरक्षा बलों ने हिंसा पर काबू पा लिया। मुठभेड़ शुरू होते ही यहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।
समीर के खिलाफ कई मामले थे दर्ज
समीर के खिलाफ शोपियां के जैनापोरा थाने में जैनापोरा के एक स्थानीय की हत्या, जैनापोरा में एक गार्ड पोस्ट पर हमला कर चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या, हेफशीरमाल में विस्फोट, ड्रगड में एक स्थानीय की हत्या तथा जैनापोरा में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का मामला दर्ज किया गया था।