फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Molu Chitragam of South Kashmir Shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया एक आतंकी, एक के छिपे होने की आशंका

Wed, 19 Aug 2020 04:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Aug 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Molu Chitragam of South Kashmir Shopian
मौके पर सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई
दक्षिण कश्मीर के शोरपियां जिले के मोलू चित्रगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते अभियान अभी जारी है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बुधवार को सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि चित्रगाम इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस, 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


दिन के उजाले में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध स्थान पर छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालने के साथ ही जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थोड़ी देर के लिए फायरिंग रुक गई। थोड़ी देर बाद फिर गोलियां चलने की कुछ आवाजें सुनाई दीं। सुरक्षाबलों ने घेरे को और सख्त करते हुए घर-घर की तलाशी शुरू कर दी है। आशंका है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। मारे गए आतंकी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 

लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश

सुरक्षाबलों ने आम लोगों से अपील की है कि ऑपरेशन पूरा होने तक अपने घरों में ही रहें। आम जनता की जान की हिफाजत के लिए यह आवश्यक है। 

अब तक 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए 
सुरक्षा बलों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अगस्त माह तक 300 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं। दो दिन पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर हैदर समेत तीन आतंकी सुरक्षा बलों ने मार गिराए थे। इनमें एक पाकिस्तानी उस्मान भी था।

शोपियां से आतंकियों के 4 मददगार गिरफ्तार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने बुधवार को आतंकियों के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार हथगोले और एके 47 के 100 कारतूस बरामद किए हैं। इनकी शिनाख्त इम्तियाज अहमद डार (रत्नीपोरा), परवेज अहमद कुमार (पिंजोरा), सज्जाद अहमद धोबी (पिंजोरा) और  हिलो इमाम साहिब निवासी शाहिद मंजूर के रूप में हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ स्थानीय लोग आतंकियों की मदद कर रहे हैं। इसके बाद 44 राष्ट्रीय राइफल्स ने अभियान चलाकर इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए सभी आतंकी मददगार दहशतगर्दों की रहने, छिपने, खाने और परिवहन के साथ जरूरत के अनुसार हथियारों की भी सुविधा मुहैया कराते थे।  पुलिस अब इन मददगारों का पिछला रिकार्ड और नेटवर्क को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed