{"_id":"5e99269e8ebc3e768d06450e","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-dairoo-of-shopian-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shopian Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shopian Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
Fri, 17 Apr 2020 11:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
शोपियां में मुठभेड़ जारी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को कश्मीर संभाग के शोपियां जिले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले गुरुवार को सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट ने मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट और कृष्णा घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों के पास पड़े छह पाकिस्तानी मोर्टार शेलों को बारी-बारी से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट में पिछले कई दिनों से पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी की जा रही है। वीरवार की सुबह रिहायशी इलाके के लोगों ने चार मोर्टार शेल देखे। इसकी सूचना पुलिस के माध्यम से सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट को दी।
सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग रेजीमेंट के जवान मौके पर पहुंचे और बारी-बारी से सभी को विस्फोट कर नषट कर दिया। इसके पश्चात सूचना मिलने पर सेना के जवान कृष्णा घाटी पहुंचे और वहां मिले भी दो शेलों को नष्ट किया।
सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग रेजीमेंट के जवान मौके पर पहुंचे और बारी-बारी से सभी को विस्फोट कर नषट कर दिया। इसके पश्चात सूचना मिलने पर सेना के जवान कृष्णा घाटी पहुंचे और वहां मिले भी दो शेलों को नष्ट किया।