फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir eight BJP leaders expelled

जम्मू-कश्मीरः पार्टी से बगावत करने वाले आठ भाजपा नेता निष्कासित, इन्हें जारी किया गया नोटिस

Fri, 04 Dec 2020 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir eight BJP leaders expelled
भाजपा - फोटो : पीटीआई

जम्मू जिला विकास परिषद चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं में से आठ को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने यह कार्रवाई कठुआ और रामबन जिलों से संबंध रखने वाले नेताओं पर की है। कई अन्य नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। यह सभी नेता पार्टी प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन


कठुआ जिले के रामकोट मंडल की महासचिव संतोष कुमारी नगरोटा गुजरू से निर्दलीय खड़ी हो गई हैं। उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश शर्मा डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार के तौर पर बिलावर से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भी निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


मंडल कार्यकारी सदस्य मक्खन लाल जमोरिया बिलावर से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनका समर्थन कर रहे शक्ति केंद्र प्रमुख बग्गन सुरेंद्र सिंह को भी निष्कासित किया गया है। पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं जिला महासचिव नीना रकवाल और गुरमेल सिंह बसोहली से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश सुुंबड़िया इक जुट जम्मू के उम्मीदवार बन गए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रामबन जिले के मंडल उपाध्यक्ष तीर्थ सिंह रामबन ए सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं। भाजयुमो के रामबन के जिला उपाध्यक्ष रणबीर सिंह रामबन ए सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। दोनाें को निष्कासित किया गया है। पार्टी ने आधिकारिक रूप से कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की है।

इन्हें जारी किया गया नोटिस

बिश्नाह के मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, आरएस पुरा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, बिश्नाह के मंडल महासचिव प्रेम पाल शर्मा, आरएस पुरा के कार्यकारी सदस्य जय भारत को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में अपनी स्थिति साफ करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed