{"_id":"6145c13e500519240c1cc385","slug":"jammu-and-kashmir-education-department-released-the-schedule-of-online-and-offline-classes-from-1st-to-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शिक्षा विभाग ने पहली से बारहवीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाओं का शेड्यूल किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शिक्षा विभाग ने पहली से बारहवीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाओं का शेड्यूल किया जारी
Sat, 18 Sep 2021 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 18 Sep 2021 04:06 PM IST
सार
पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के रोज अधिकतम तीन सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र की अवधि 30 से 45 मिनट की होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के बीच जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षाओं एवं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सामान्य रूप से लगेंगी। इन दोनों कक्षाओं की प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने की भी अनुमति भी दे दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, अन्य कक्षाओं की पढ़ाई फिलहाल ऑनलाइन ही चलेगी, जिसके लिए दैनिक सत्र निर्धारित किए गए हैं। छठी से 12वीं तक की कक्षाओं का सिलेबस समय से पूरा करवाना होगा, ताकि परीक्षाएं अपने शेड्यूल से हो सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तड़पते परिजन: किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पति, इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल
विज्ञापन
पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के रोज अधिकतम तीन सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र की अवधि 30 से 45 मिनट की होगी। इसी तरह से छठी से आठवीं के लिए 30-45 मिनट के अधिकतम चार सत्र होंगे, जबकि 9वीं से 12वीं तक के अधिकतम पांच ऑनलाइन सत्र होंगे। सत्र की अवधि 30 से 45 मिनट तक ही रहेगी। आदेश के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के लिए स्कूल के मुखिया कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करवाएंगे।
25 की संख्या के साथ शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
आदेश के अनुसार जेकेएससीईआरटी और डाइट के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलेंगे। इसके लिए अधिकतम 25 शिक्षकों को ही ऑफलाइन ट्रेनिंग दी जा सकेगी।