{"_id":"61fdfd9c4210b00a8b45a9ef","slug":"jammu-and-kashmir-earthquake-tremors-felt-in-all-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: भूकंप के झटकों से हिल उठा प्रदेश, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.7, पीएम मोदी ने एलजी से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: भूकंप के झटकों से हिल उठा प्रदेश, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.7, पीएम मोदी ने एलजी से ली जानकारी
Sat, 05 Feb 2022 10:02 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:02 AM IST
सार
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
विज्ञापन
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन