{"_id":"60e6b4ba83ea7d14063d6cb8","slug":"jammu-and-kashmir-e-inauguration-of-64-crore-project-in-nine-districts-under-samagra-shiksha-know-what-will-be-the-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: समग्र शिक्षा के तहत नौ जिलों में 64 करोड़ के प्रोजेक्ट का ई-उद्घाटन, जानिए क्या मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: समग्र शिक्षा के तहत नौ जिलों में 64 करोड़ के प्रोजेक्ट का ई-उद्घाटन, जानिए क्या मिलेगा लाभ
Thu, 08 Jul 2021 01:48 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:48 PM IST
सार
इस प्रोजेक्ट में आठ केजीबीवी, सात गर्ल्स होस्टल्, 334 आईसीटी लैब और 27 सीएएल सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग में बुनियाढ़ी ढांचे के विकास को महत्व देते हुए बुधवार को उप-राज्यपाल ने नौ जिलों में 64 करोड़ की लागत वाली विभिन्न प्रोजेक्ट का ई-उद्घाटन किया। इसमें 28 करोड़ की लागत से 8 कस्तूबा गांधी बालिका विद्यालय केजीबीवी, 7 गर्ल्स होस्टल। वहीं 36.50 करोड़ की लगात से 334 आईसीटीसी लैब और 217 सीएएल सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप-राज्यपाल ने कहा कि नए केजीबीवी और गर्ल्स होस्टल से शैक्षिक रुप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को सुविधा मिलेगी, जिससे नामांकन और लैंगिक समानता बढ़ेगी। आईटीसी लैब की मदद से युवाओं को डिजिटल दुनिया से रूबरू होने को मौका मिलेगा। वर्तमान तक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडी स्तर के स्कूलों में 1420 सीएएल सेंटर और 1588 आईसीटी लैब स्थापित किए जा चुके है। इस दौरान उप-राज्यपाल वर्चुअल मोड़ से छात्रों को संबोधित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में स्कूली बच्चों का ड्रॉप ऑउट रेट 50 हजार के करीब, शिक्षा विभाग ने उठाया यह खास कदम
विज्ञापन
ऑनाइन स्कूल संबद्धता और मान्यता पोटर्ल शुरू किया
उप-राज्यपाल ने निजी स्कूल संचाकलों को बड़ी राहत देते ऑनलाइन स्कूल संबद्धता और मान्यता पोटर्ल शुरू किया। इस पोटर्ल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। ण्
इन जिलों में शुरू हुए केजीबीवी
28 करोड़ की लागत से आठ केजीबीवी टांधार चिनेनी, राहमल कुपवाड़ा, गुंडचबूतरा कुलगाम, मचाडी बौर बसोली कठुआ, चक बनोला मेंढर, पुंछ। वहीं पंजीपोरा, रानीवारी, पंचेरी, मंजकोट पीरी और छत्ररू। वहीं आईटीसी लैब और सीएल सेंटर बांदीपोरा, बारामूला, बढ़गाम, डोडा, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, रामबन, रियासी और उधमपुर में।