फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Drone seen again in Satwari, Jammu, there was a stir in the area

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सतवारी में फिर दिखा ड्रोन, इलाके में मचा हड़कंप

Wed, 21 Jul 2021 09:45 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 21 Jul 2021 09:45 AM IST
सार

कश्मीर में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Drone seen again in Satwari, Jammu, there was a stir in the area
ड्रोन - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है। एक बार फिर से जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। वहीं अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सभी जिला अस्पतालों में होंगे बाल और मातृत्व आईसीयू, मरीजों को होगा फायदा



आतंकियों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल लगातार किए जाने पर पुलिस महकमा चिंतित है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की रणनीति दोबारा बनाने के लिए कहा है। साथ ही आतंकियों के ड्रोन इस्तेमाल करने को लेकर सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।

वहीं 20 जुलाई को डीजीपी ने पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और सैन्य अफसरों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। इसमें सुरक्षा को लेकर गहरा मंथन किया गया। पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करें। हर एक जिले में नए सिरे से रणनीति बननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहना चाहिए और इनकी मदद करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके लिए पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल होना जरूरी है। सीमांत इलाकों में अधिक सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इसके लिए पुलिस पोस्टों और नाकों पर अतिरिक्त तैनाती करने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ पर नजर रखी जा सके, क्योंकि आतंकी लगातार घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैैं। ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन के जरिए आतंकी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। इसलिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed