फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Drone activities were suspected at three different areas of Samba district

जम्मू-कश्मीर: रात में तीन जगहों पर फिर देखे गए ड्रोन, फायरिंग के बाद वापस पाकिस्तान लौटे

Fri, 30 Jul 2021 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 30 Jul 2021 08:45 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिए हैं। सांबा जिले में रात के अंधेरे में तीन अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इनपर फायरिंग की। जिसके बाद ये ड्रोन वापस लौट गए। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Drone activities were suspected at three different areas of Samba district
सांबा में ड्रोन देखे जाने के बाद मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। जमीन से हमला करने में नाकाम पाकिस्तान अब आसमान से हमला करने की साजिशें रच रहा है, लेकिन सुरक्षाबल उसके मंसूबों को हर बार फेल कर देते हैं। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में ड्रोन दिखाई दिए हैं। सांबा जिले में रात के अंधेरे में तीन अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इनपर फायरिंग की। जिसके बाद ये ड्रोन वापस लौट गए। 
विज्ञापन


एसएसपी सांबा राजेश शर्मा का कहना है कि बीती रात सांबा जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में ड्रोन गतिविधियां देखीं गईं हैं। सांबा के घगवाल इलाके में वह मौके पर भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि ड्रोन बारी ब्राह्मणा और घगवाल में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर मंडराने के तुरंत बाद फरार हो गए।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएसएफ ने ड्रोन को फायरिंग कर खदेड़ा

आपको बता दें कि सीमावर्ती गांव मावा में वीरवार शाम को पाकिस्तानी ड्रोन घुस आया, जिसे बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ दिया। ड्रोन रिगाल गांव की सीमा से पाकिस्तान वापस लौट गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, वीरवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी ड्रोन सदोह गांव के रास्ते भारतीय सीमा मे घुसा और मावा गांव के ऊपर मंडराने लगा। हरकत में आई बीएसएफ की 173वीं वाहिनी के जवानों नें चार राउंड फायर किए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।

स्थानीय युवाओं के अनुसार, उन्होंने मावा पुलिस चौकी के ऊपर एक लाल लाइट को देखा था। कुछ देर के लिए ड्रोन एक जगह ठहरा रहा। बाद में रिगाल गांव की सीमा की ओर बढ़ गया। वहीं अरनिया सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र कदोयाल में वीरवार शाम सवा आठ बजे ड्रोन जैसी चीज दिखने से सनसनी फैल गई। लोगों के अनुसार आसमान में लाल और हरी रोशनी वाली कोई चीज मंडरा रही थी।

लोग इसे ड्रोन ही बता रहे हैं, जो गांव कदोयाल से होता हुआ जबोयाल की तरफ चला गया। हालांकि बीएसएफ और अन्य एजेंसियां ड्रोन दिखने की बात से इनकार कर रही हैं। पता चला है कि लाल और हरी रोशनी वाली चीज एयरक्राफ्ट है और इसे बुधवार को भी बिश्नाह इलाके में देखा गया था। बताया जा रहा है कि इसे एयरफोर्स में हाल ही में शामिल किया गया है। इसका अभी ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed