{"_id":"602625838ebc3ee92d27332d","slug":"jammu-and-kashmir-dgp-dilbag-singh-may-be-posted-at-the-center-included-in-the-enrollment-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : डीजीपी दिलबाग सिंह की केंद्र में हो सकती है तैनाती, इनपैनलमेंट सूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : डीजीपी दिलबाग सिंह की केंद्र में हो सकती है तैनाती, इनपैनलमेंट सूची में शामिल
Fri, 12 Feb 2021 12:21 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Dilbagh Singh DGP Jammu Kashmir
डीजीपी दिलबाग सिंह अब केंद्र में नियुक्त हो सकते हैं। केंद्र सरकार के आईपीएस अफसरों के इनपैनलमेंट सूची में डीजीपी को शामिल किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है। 29 लोगों की सूची में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का नाम चौथे स्थान पर है। इसके साथ ही राजस्थान कैडर के एक आईएएस अफसर तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश में आएंगे।
विज्ञापन
केंद्र में इनपैनलमेंट के साथ ही नए डीजीपी की नियुक्ति की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश को जल्द ही नया डीजीपी मिल सकता है। इसके लिए आईपीएस अफसरों के नाम पर भी चर्चाएं होने लगी हैं। उधर, राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अतहर आमिर-उल-शफी खान तीन साल की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर आएंगे। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने वीरवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों को होगी आसानी, अब घर बैठे एसीबी को संपत्ति का ब्योरा दे सकेंगे
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आईएएस अधिकारी अतहर ने वर्ष 2018 में राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी से शादी की थी, जो 2016 बैच की टॉपर थीं। हालांकि पिछले वर्ष नवंबर में टीना ने यहां एक पारिवारिक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी। केंद्र सरकार द्वारा अंतर काडर प्रतिनियुक्ति की मंजूरी के बाद वीरवार को राजस्थान सरकार ने प्रतिनियुक्ति के लिए मंजूरी दी।