{"_id":"6061d2a38ebc3ee61b335906","slug":"jammu-and-kashmir-crpf-constable-jagganath-roy-who-was-injured-in-lawaypora-terror-attack-succumbed-to-his-injuries-at-a-hospital-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ के जवान की इलाज के दौरान मौत, 25 मार्च को आतंकियों ने किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ के जवान की इलाज के दौरान मौत, 25 मार्च को आतंकियों ने किया था हमला
Mon, 29 Mar 2021 06:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Mar 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के लावेपोरा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में घायल एक और जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। शहीद जवान जगन्नाथ रॉय पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उन्हें आतंकी हमले में गोली लगी थी। बता दें कि गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे आतंकियों ने लावेपोरा इलाके में मुख्य चौक के करीब सीआरपीएफ़ की नाका पार्टी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की थी।
वहीं आतंकवादी संगठन पीएएफएफ ने गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में हमले की जिम्मेदारी ली। साथ ही घातक हथियार एआर-एम5एफ41 की तस्वीर भी जारी की है।
इस हमले में सीआरपीएफ़ की 73वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए थे। जिसमें उप निरीक्षक (एसआई) मंगा देब बर्मा और चालक कांस्टेबल अशोक कुमार शहीद हुए थे। जबकि सेना के बेस अस्पताल में भर्ती जवान जगन्नाथ रॉय ने आज अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने संयम बरता
जिस स्थान पर हमला हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था। हमला कर भाग रहे आतंकियों पर सुरक्षा बलों ने इस वजह से गोलियां नहीं चलाईं कि इलाके में मौजूद आम नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता था।