फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir: continuous fourth day Ceasefire violation by Pakistan in international border

पाकिस्तान की फायरिंग पोजिशन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 15 पाक रेंजर ढ़ेर

Tue, 23 Jan 2018 04:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir: continuous fourth day Ceasefire violation by Pakistan in international border
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की कई फायरिंग पोजिशन, आयुध भंडार और फ्यूल डिपो को बीएसएफ ने उड़ा दिया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की इस तबाही के दो वीडियो भी जारी किए हैं। 
विज्ञापन


सीमा पार करीब 15 पाक रेंजर मारे गए हैं। सोमवार को छठे दिन बार्डर पर कहीं भी फायरिंग या गोलाबारी नहीं हुई। हालांकि रविवार रातभर हुई गोलाबारी में परगवाल और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। अरनिया सेक्टर में कांस्टेबल अरुण वर्मा और परगवाल सेक्टर में कांस्टेबल नगिंदर कुमार घायल हुए।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान की गोलाबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया है। पाक रेंजर को उपयुक्त और पिन प्वाइंट पर जवाब दिया गया है। कई फायरिंग लोकेशन ध्वस्त की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पार पाकिस्तान के फ्यूल और आयुध भंडार को भी उड़ा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के कई गांवों में दस से अधिक नागरिकों की मौत हुई है।  पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सीमा पर पिछले छह दिनों से हो रही गोलाबारी में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। 


इसमें पांच सुरक्षाकर्मी और सात नागरिक शामिल हैं। 60 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। एलओसी और पुंछ पर करीब एक लाख लोग गोलाबारी से प्रभावित हुए हैं। 200 से अधिक मवेशियों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed