{"_id":"610d719f8ebc3e88de638249","slug":"jammu-and-kashmir-conspiracy-to-terrorize-rajori-again-7-incidents-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजोरी को आतंक से फिर दहलाने की साजिश, एक साल में 7 वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजोरी को आतंक से फिर दहलाने की साजिश, एक साल में 7 वारदातें
Fri, 06 Aug 2021 11:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:00 PM IST
सार
हथियारों की तस्करी से लेकर आतंकी हमलों की घटनाओं से फिर संवेदनशील हुआ जिला।
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थन्नामंडी तहसील के पंगाई गांव के जंगल क्षेत्र में आतंकी ढेर होने से पाकिस्तान की बड़ी साजिश उजागर हुई है। पिछले एक साल में राजोरी जिले में यह सातवीं आतंकी घटना है। इससे साफ हो रहा है कि राजोरी को फिर से आतंकवाद की आग में झोंकने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
राजोरी के कई इलाके आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं, लेकिन लंबे समय से राजोरी आतंकी गतिविधियों से महफूज रहा। अब पिछले एक वर्ष से राजोरी को फिर से दहलाने की कोशिश की जा रही है। एक साल की घटनाओं पर नजर दौड़ाएं तो राजोरी के कलाल में सेना द्वारा पिछले साल जून में तीन आतंकियों को एलओसी से घुसपैठ करते समय ढेर किया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद सितंबर में सेना और पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। यह आतंकी कश्मीर घाटी से राजोरी में हथियारों की खेप लेने पहुंचे थे। यह हथियार ड्रोन से गिराए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: निक्षय पोषण योजना में मरीजों को वित्तीय मदद की दरकार, पांच माह से जम्मू संभाग में नहीं जारी हुई राशि
इसी तरह से राजोरी के मेहरा इलाके में पिछले साल सितंबर में एसएसपी के घर में संदिग्ध विस्फोट हुआ था, जबकि इसी इलाके में एक धार्मिक स्थल को विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की गई थी। इस साल जून में राजोरी के अंद्रेला गांव में एक महिला सरपंच के घर ग्रेनेड से हमला किया गया।