फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Completion of five years of central rule parties demand election

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में केंद्रीय शासन के पांच साल पूरे, राजनीतिक दलों का जल्द चुनाव करवाने पर जोर

Tue, 20 Jun 2023 08:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय शासन के सोमवार को पांच साल पूरे हो गए हैं। इस पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने लोकतंत्र की बहाली न होने पर रोष जताया वहीं, सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Completion of five years of central rule parties demand election
Jammu Kashmir - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय शासन के सोमवार को पांच साल पूरे हो गए हैं। इस पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने लोकतंत्र की बहाली न होने पर रोष जताया वहीं, सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने तीखा हमला किया है। 5 अगस्त 2019 को केंद्र ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। 
विज्ञापन


इस संबंध में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को एक व्यंग्यात्मक ट्वीट में कहा कि भारत में लोकतंत्र वहीं खत्म हो जाता है, जहां से जम्मू-कश्मीर शुरू होता है। लोकतंत्र हमारी रगों में है, यह हमारी संस्कृति में है। भारत लोकतंत्र की जननी है और भारत लोकतंत्र का मंदिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय शासन के पांच साल हो गए। पीडीपी प्रवक्ता मोहित भान ने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाले देशवासियों को शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में नौ साल पहले चुनाव हुए थे। पांच साल से केंद्रीय शासन जारी है। लोगों के अधिकारों और प्रतिनिधित्व का हनन हो रहा है।

 
गौरतलब रहे कि मौजूदा समय में भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों की ओर से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की आवाज उठने लगी है। चुनाव आयोग से चुनाव की घोषणा की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed