फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir ceasefire violation Heavy Shelling By Pakistani Army In loc

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान को करारा जवाब, उड़ी के उस पार कई चौकियां तबाह

Mon, 04 May 2020 10:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir ceasefire violation Heavy Shelling By Pakistani Army In loc
ceasefire violation - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की ओर से लगातार एलओसी पर नापाक हरकतें जारी हैं। सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू से लेकर कश्मीर तक एलओसी पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। 

विज्ञापन


भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान की सूचना है। उसकी कई चौकियां तबाह हो गई हैं। कुछ सैनिकों के घायल होने की भी खबर है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोले दागे।
विज्ञापन


सेना ने भी करारा जवाब दिया है जिससे पीओके में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। सोशल मीडिया पर सेना की कार्रवाई का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें सेना के जवान जय छत्रपति शिवाजी महाराज कहते हुए गोले दागते हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलओसी पर जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढे़ छह बजे पाकिस्तान सेना ने सेना की पोस्टों को निशाना बनाकर लगभग दो घंटे तक गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय लालेयाली पोस्ट तथा उसके आसपास के रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। 

लगभग पौने नौ बजे गोलाबारी थमने के बाद पाकिस्तानी क्षेत्र से धुएं की लपटें निकलती देखी गई। दूसरी तरफ परगवाल सीमा क्षेत्र में सोमवार की गोलाबारी की आवाजें सुनाई दीं। इससे लोगों में दहशत फैल गई। 

गोलाबारी की आवाज सुनकर हर कोई यह जानने को उत्सक रहा कि कहीं क्षेत्र में पाकिस्तान ने फायरिंग तो शुरू नहीं कर दी है। लोग फोन और वाट्सएप के जरिS एक दूसरे से पूछताछ करने में लगे रहे। फायरिंग प्लावालां सेक्टर के केरी में हो रही है पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल, डींग क्षेत्र में शाम चार बजे छोटे-बडे़ हथियारों से गोलाबारी की गई। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का जवाब दिया। शाम को कुछ सरकारी मुलाजिम घर लौट रहे थे जो गोलाबारी शुरू होते ही चट्टानों के पीछे छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed