{"_id":"5f66d6488ebc3eb707597ffe","slug":"jammu-and-kashmir-bsf-recovered-narcotics-and-weapons-in-arnia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
Sun, 20 Sep 2020 09:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ को बड़ी कामयाबी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है, साथ ही मादक पदार्थों के 58 पैकेट और दो पिस्तौल बरामद की हैं।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तस्करों ने शनिवार और रविवार की रात आरएसपुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुधवार और बुल्लेचक सीमा चौकियों के सैनिकों की नजर अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कुछ पाकिस्तानियों की संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी। वे अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
इस पर बीएसएफ ने गोलीबारी की और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने बताया कि आज सुबह सघन तलाशी के दौरान मादक पदार्थों के 58 पैकेट, दो पिस्तौल, चार मैग्जीन और कुछ गोला बारूद बरामद किया गया है।
पुलवामा से आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
वहीं, दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के दो मददगारों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिले के अवंतीपोरा एवं र्ख्यू इलाके से पकड़ा गया है।
इनके पास से आतंकी संगठनों हिजबुल मुजाहिद्दीन एवं अल बदर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है ।
इनके पास से आतंकी संगठनों हिजबुल मुजाहिद्दीन एवं अल बदर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है ।