फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir bodies of Altaf and Mudasir killed in the Hyderpora encounter were buried by the relatives

जम्मू-कश्मीर: हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ और मुदासिर के शव परिजनों ने दफनाए, बाजार रहे बंद

Sat, 20 Nov 2021 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Nov 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir bodies of Altaf and Mudasir killed in the Hyderpora encounter were buried by the relatives
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
श्रीनगर के हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए मकान मालिक अल्ताफ भट और किराएदार मुदासिर गुल के शव बृहस्पतिवार की रात परिजनों की मौजूदगी में दफना दिए गए। वहीं, हुर्रियत कांफ्रेंस की ओर से शुक्रवार को बंद के आह्वान के कारण श्रीनगर समेत घाटी के अन्य इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। 
विज्ञापन


श्रीनगर में ज्यादातर दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पीएजीडी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। इस बीच मुठभेड़ में मारे गए रामबन निवासी आमिर मागरे का शव भी उसके परिजनों को सौंपे जाने की मांग अब तेज हो गई है। 
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेकां नेता रूहुल्लाह मेंहदी, श्रीनगर के मेयर अजीम मट्टू और माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने ट्विटर पर लिखा कि आमिर का शव भी उसके परिवार को सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्तेभर में सामने लाया आएगा हैदरपोरा मुठभेड़ का सच : एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हैदरपोरा मुठभेड़ मामले का सच हफ्तेभर में सबके सामने होगा। इसमें जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शहर के चांदनगर गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे एलजी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर हटकर विषय पर बोलने का नहीं है, लेकिन वह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सरकार इन मामलों को लेकर गंभीर है। जम्मू-कश्मीर के नागरिक समाज समूह ग्रुप ऑफ कंसर्न्ड सिटीजंस (जीसीसी) ने हैदरपोरा मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच के बजाय न्यायिक जांच की मांग की है।

फारूक ने कहा-कानून का शासन बना रहे

पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि जम्मू-कश्मीर में कानून का शासन बना रहे और हैदरपोरा मुठभेड़ में नागरिकों की हत्या में शामिल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पीएजीडी के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र को शुक्रवार को मीडिया को जारी किया।

न्यायिक जांच हो : कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर ने शुक्रवार को कहा कि हैदरपोरा मामले में मजिस्ट्रियल जांच की जगह न्यायिक जांच होनी चाहिए। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आदेश वारदात पर परदा डालने का काम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed